अलीगंज।* थाना नयागांव क्षेत्र में आर्थिक परेशानी व कर्ज के चलते अधेड़ ने खुद को गोली मार ली। परिजनों द्वारा आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।थाना नयागांव के सिकंदरपुर फेरू निवासी 55 वर्षीय रामनिवास पुत्र मांगू लाल नें सुबह करीब 10 बजे संदिग्ध परिस्थितियों के चलते कमरे में बंद होकर खुद को गोली मार ली। परिजनों द्वारा आनन-फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए जहां डॉक्टरों ने रामनिवास को मृत घोषित कर दिया। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली प्रभारी रितेश ठाकुर मय बल के साथ पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वही अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह राठौर के पुत्र सूरज राठौड़ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचकर परिवारिजनों को सांत्वना दी। परिवारिजनों ने बताया कि आर्थिक परेशानियों और बैंक के द्वारा लिए गए कर्ज को न चुकाने के चलते खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इनके चार लड़के और चार लड़कियां हैं जिसमें से दो लड़कों की शादी हो चुकी है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें