एटा।* कोतवाली नगर क्षेत्र के अन्तर्गत बुखार से पीड़ित एक बालिका की प्राइवेट क्लीनिक पर मौत हो गई। पिता और बाबा ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
मिरहची थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नगला भगवत निवासी सतीश चन्द्र की 10 वर्षीय बेटी विजेता को बुखार आया था। 29 अगस्त को विजेता को उपचार के लिए एटा शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। चन्द्रप्रकाश उपचार के दौरान शनिवार की देर सायं विजेता की क्लीनिक पर मौत हो गई। इस पर मृतका के पिता सतीश और बाबा चन्द्रप्रकाश द्वारा उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए डाक्टर के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया। वहीं कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर देकर शिकायत करते हुए कर्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें