सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हाथरस आगरा रोड पर मैक्स और रोडवेज बस में भीषण भिडंत, 17 लोगों की मौत

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जताया दुख

हाथरस । 

 चंदपा थाना क्षेत्र के आगरा अलीगढ़ हाइवे पर शुक्रवार की देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस और मैक्स पिक-अप की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत में चार बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। घायलों को हाथरस और अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जनपद आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के गांव सेमरा के लोग शुक्रवार को मैक्स पिक-अप में सवार होकर हाथरस जिले के सासनी के गांव मुकुन्दखेड़ा में दावत में आए थे। गाड़ी में करीब 35 लोग सवार थे। दावत के बाद शाम को वे अपने गांव जाने के लिए चले। जैसे ही उनकी गाड़ी आगरा-अलीगढ़ हाइवे पर गांव मीतई के निकट पहुंची तो आगरा से देहरादून जा रही रोडवेज की एसी बस से वाहन की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिक-अप में सवार लोग उछलकर काफी दूर गिरे। कई बच्चों और लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर डीएम आशीष कुमार, एसपी निपणु अग्रवाल सहित तमाम अधिकारी और कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायलों को तुरन्त जिला अस्पताल और अलीगढ़ भिजवाया। यहां पर 17 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं कुछ घायलों को गंभीर हालत में अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।  जिला अस्पताल से लेकर पोस्टमार्टम हाउस तक हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। अपनों के शव देख लोग बदहवास हो गए। शव देख चीत्कार शुरू हो गईं। पोस्टमार्टम हाउस पर रो रहे लोगों को पुलिस कर्मियों ने ढांढस बंधाया। 

 प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से हाथरस हादसे पर दुख जताते हुए मृतक आश्रितों को परिजनों को दो-दो लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। इसके अलावा घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद की जाएगी। वहीं समुचित उपचार के निर्देश दिए ।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...