सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने किया जनपदीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन


सिकंदराराऊ। 

नगर में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र -छात्राओं ने जनपदीय विज्ञान एवं वैदिक गणित मेला में सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नगर व विद्यालय का गौरव बढ़ाया। मेले का आयोजन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आगरा मार्ग हाथरस में संपन्न हुआ। जिसमें विज्ञान प्रश्न मंच बाल वर्ग अमृता , नैन्सी,नव्या ने तृतीय स्थान, विज्ञान प्रदर्श में चिराग कश्यप , आदर्श,प्रियांशी, नितिन कुमार, रश्मि ने प्रथम स्थान, विज्ञान पत्र वाचन में भूमि चौहान ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रयोगात्मक में विस्वास वार्ष्णेय ने प्रथम स्थान तथा किशोर वर्ग में विज्ञान प्रदर्श में हिमांशी ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रश्न मंच में आयुष यादव, अंशु, अमन कुमार ने प्रथम स्थान, विज्ञान पत्र वाचन में रितु प्रथम स्थान, विज्ञान प्रयोगात्मक में भावना ने प्रथम स्थान, तरुण वर्ग में विज्ञान प्रदर्श में शौर्य प्रताप ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रश्न मंच में अभिषेक यादव, प्रियांशु, डेविड कुशवाहा ने प्रथम स्थान, विज्ञान प्रयोगात्मक में रुद्रांश साहू भौतिक प्रयोगात्मक, रमन ने रसायन प्रयोगात्मक,प्रखर शर्मा जीवविज्ञान प्रयोगात्मक में तीनों ने प्रथम स्थान, विज्ञान पत्र वाचन में शिवांगी चौहान व वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का सम्मान बढ़ाया।

वैदिक गणित मेला में बाल वर्ग में गणित प्रश्न मंच में सुमित कुमार, तपिश पुण्ढीर, देव कौशिक ने प्रथम स्थान, गणित प्रदर्श में नितिन कुमार, प्रियांशु ने प्रथम स्थान, गणित प्रयोगात्मक में अखिलेश व पत्र -प्रस्तुति में अंकित कुमार ने प्रथम स्थान, किशोर वर्ग में गणित प्रश्न मंच में उज्ज्वल उपाध्याय, राजीव कुमार, शिवांश ने प्रथम स्थान, गणित प्रयोगात्मक में गौरी व गणित प्रदर्श में राज गौतम ने प्रथम स्थान, तरूण वर्ग प्रश्न मंच में नितिन कुमार, हेमंत कुमार,शिवम् , गणित पत्र -प्रस्तुति में प्रभाकर, गणित प्रयोगात्मक में आदित्य शुर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किये। आचार्य पत्र वाचन में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदरा राव के आचार्य राजकुमार ने संकुल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...