अलीगंज।* श्रीगणेश महोत्सव के चौथे दिन अलीगंज क्षेत्र में भक्तिमय गीतों, सुंदरकांड की चौपाइयों व गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के पंडाल गूंज उठा। भक्तों ने भजनों का लुत्फ उठाया और भक्ति रस में डूबे नजर आए। अलीगंज के मोहल्ला काशीराम मे श्री सिद्धिविनायक गणेश सेवा समिति द्वारा आयोजित आठवां गणेश महोत्सव के अंतर्गत हवन व संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। मुख्य संस्थापक अरुण गुप्ता व अध्यक्ष सचिन गुप्ता ने संयुक्त रूप से श्रीगणेश भगवान का पूजन किया। तादोउपरांत सुंदरकांड पाठ किया गया। भारी संख्या में लोग पंडाल में पहुंचे और सुंदरकांड की चौपाइयों व भजनों का भक्तों ने लुत्फ उठाया गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के पंडाल गूंज उठा। भक्तजनों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अरुण गुप्ता मुख्य संस्थापक, अध्यक्ष सचिन गुप्ता, गोविंद गुप्ता, गौरव गुप्ता, बसंत भारद्वाज सहित अन्य भक्त मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें