अलीगंज।* विकासखंड अलीगंज के ब्लॉक अलीगंज व जैथरा मे खाद्य पूर्ति निरीक्षक द्वारा समीक्षा की गई। इस दौरान संबंधित राशन डीलरों को ई केवाईसी तत्काल करने के दिशा निर्देश दिए गए। तहसील अलीगंज सभागार में खाद्य निरीक्षक अधिकारी कमलेश गुप्ता, सप्लाई इंस्पेक्टर योगेंद्र यादव द्वारा ई केवाईसी को लेकर समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान संबंधित क्षेत्र के लिए राशन डीलर को तत्काल ई केवाईसी करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथी लोगों के प्रवासी कार्ड बनाए गए। योगेंद्र यादव ने बताया कि राशन उपभोक्ताओं की तत्काल केवाईसी कराई जाए और साथ ही राशन घटतौली की शिकायत उपभोक्ताओं से प्राप्त न हो अन्यथा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। अगर मशीन खराब होती है तो उनकी तत्काल से जानकारी उपलब्ध कराकर सही कराए। ब्लाक जैथरा में सप्लाई इंस्पेक्टर एके राणा द्वारा राशन डीलरों के यहाँ ई केवाईसी और ई-श्रम कार्ड को लेकर समीक्षा की और बताया ई-केवाईसी के लिए प्रत्येक लाभुकों को जागरूक करने का निर्देश दिया। बताया कि लाभुकों को यह बताएं कि राशन कार्ड में अंकित जिन सदस्यों का ई-केवाईसी नहीं किया जाएगा वे भविष्य में खाद्यान लाभ से वंचित होगें। जो लाभुक बाहर हैं उनके परिवार के मुखिया को उन्हें बुलाकर ई-केवाईसी के लिए कहें।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें