अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र में बोरिंग सही करते समय मजदूर बोरिंग के अंदर गिरा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें स्थानीय लोगों की मदद से बोरिंग में गिरे मजदूर को बाहर निकलवाया। जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।पूरा मामला थाना अलीगंज के झकराई निवासी 38 वर्षीय मजदूर भाईलाल पुत्र राजन बोरिंग खोलने व साफ के लिए अपने पड़ोसी ईश्वरी देवी पत्नी वीरेंद्र के यहां गया था। जिसकी काफी समय से बोरिंग बंद पड़ी थी जिसे साफ कराने के लिए भाईलाल को बुलाया गया। बोरिंग को खोलते समय अचानक मजदूर भाईलाल उसमें गिर गया। स्थानीय लोगों ने निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन जब बाहर नहीं निकाल पाए तो पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस नें स्थानीय लोगों की मदद से मजदूर भाईलाल को बाहर निकलवाया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने मजदूर भाईलाल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा। मृतक भाई लाल की खबर सुनते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें