अलीगंज।* थाना अलीगंज क्षेत्र के मैनपुरी रोड स्थित डेरा बंजारन निवासी 30 वर्षीय नवीना पत्नी रिहान की बीमारी के चलते अचानक तबियत बिगड़ गई। नवीना की तबीयत अत्यधिक बिगड़ती देख पारिवारिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आए। जहां डॉक्टरों द्वारा नवीना को देखा गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। रेफर करने के दौरान नवीना की मृत्यु हो गई। नवीना की मृत्यु पर परिवारीजन घबरा गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोड़कर भाग गए। जब कोई परिवारीजन डॉक्टरों को नहीं मिले तो डॉक्टर अख़लाक ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मय वल के साथ पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। जानकारी उपरांत कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने परिवारीजन को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुलाया। घबरायें परिवारीजन ने थाना पुलिस को संपूर्ण बात बताई। थाना पुलिस ने मृतिका का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया।@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें