अलीगंज।* थाना अलीगंज के लोहरी दरवाजा निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र हीरालाल ने थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरे माता-पिता सुबह सब्जी मंडी गए हुए थे और मैं घर पर ही था तभी सुबह समय करीब 8:00 बजे पड़ोस में किराए के मकान में रह रही नूरी पुत्री इदरीश खा घर पर आई और प्रार्थी की बहन सुलेखा को अपने घर बुलाकर ले गई। जब कुछ समय बाद प्रार्थी अपनी बहन को बुलाने के लिए उसके घर गया तो प्रार्थी की बहन वहां नहीं थी। प्रार्थी ने इधर-उधर तलाश किया तो स्थानीय निवासी बलराम पुत्र कैलाश चंद्र ने मुझे बताया कि मेरी बहन को अकरम, असलम, मन्नू पुत्रगण इदरीश व इदरीश के साथ जाते हुए देखा है। प्रार्थी द्वारा थाना अलीगंज में प्रार्थना पत्र दिया गया है प्रार्थना पत्र के आधार पर पुलिस द्वारा जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें