सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी ने विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के दृष्टिगत मेला परिसर का भ्रमण कर लिया तैयारियों का जायजा



हाथरस। 

 पुलिस अधीक्षक  निपुण अग्रवाल एवं जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा संयुक्त रुप से मशहूर विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन के दृष्टिगत मेला परिसर में पार्किंग स्थल, दंगल स्थल, प्रशासनिक शिविर, विभिन्न समुदायों, राजनीतिक दलों के लगने वाले शिविर, विभिन्न प्रकार की लगने वाली दुकानों, झूलों, मेला परिसर में आने-जाने वाले मार्गों का भ्रमण कर तैयारियों  का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर रामप्रवेश राय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर विजय कुमार , प्रभारी यातायात अखिलेश कुमार व प्रशासनिक अधिकारी आदि  मौजूद रहे । 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया सभी पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र में आने वाले लोगों के साथ सभ्य व शालीन व्यवहार करेंगे, किसी के भी साथ दुर्व्यवहार कदापि न किया जाये। पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सभी अधिकारी, कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँचकर अपने अधीनस्थ कर्मियों से समन्वय स्थापित कर लेंगे तथा ड्यूटी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करेगे। सभी अधिकारी, कर्मचारी अच्छे ‘टर्न आउट’ के साथ उत्साहपूवर्क, सेवाभाव से सतर्कतापूर्वक ड्यूटी संपादित करेंगे तथा भीड़ नियंत्रण के लिये सीटी का प्रयोग अवश्य करेंगे। सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी अपने-अपने थाने में तैनात कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी के बारे में विधिवत ‘ब्रीफ’ कर दें ताकि उन्हें अपने कर्तव्यों के बारे में कोई भ्रम में न रहे। मेला में आने वाले  आमजन  से उनके वाहन निर्धारित ‘पार्किंग’ स्थलों पर ही पार्क करने हेतु प्रेरित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सुगम यातायात व्यवस्था प्रदान किए जाने  हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ - साथ ट्रेफिक पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। मेला परिसर में ड्यूटी पर नियुक्त कर्मियों से यथाशीघ्र सम्पर्क किया जा सके, इसके लिए पुलिस की रेडियो शाखा के माध्यम से रेडियो संचार विकसित किया गया है। महत्वपूर्ण स्थानों पर ड्यूटी में लगे पुलिस बल को हैण्ड हेल्ड सेट के साथ रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही विभिन्न स्थानों पर रूफ टॉप ड्यूटी लगाई जाएंगी ।

इसके अतिरिक्त फायर सर्विस की गाड़ियां मंदिर परिसर के आस-पास रहने के साथ साथ फायर इंस्टीग्यूसन के साथ सचल दस्ता भी मंदिर परिसर के आसपास मौजूद रहेगा । मेला में आने वाले लोगो को कोई असुविधा न हो इसके लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अतिरिक्त पीए सिस्टम के साथ भी लगतार एक सचल दस्ता आमजन की सुविधा के लिए मौजूद रहेगा । मंदिर परिसर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिससे कोई अप्रिय घटना न घट सके। सम्पूर्ण व्यवस्था की निगरानी में सादे वस्त्रों में भी पुलिस बल लगाया गया है, जो सतर्क रहकर निगरानी रखेंगे। आमजन की सुविधा हेतु मन्दिर के आसपास के क्षेत्र तथा मन्दिर के मार्ग में साइन बोर्ड व पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं।  साथ ही साथ इस विशाल लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन को सकुशल संपन्न के लिए सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन से निगरानी की जायेगी।

साथ ही मेला परिसर में  स्थाई मेला थाना बनाया गया है जहां पर्याप्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेला परिसर में जनपद के पुलिस बल के अतिरिक्त जनपद के बाहर से प्राप्त होने वाले पुलिस बल व पीएसी कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी ।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...