सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ के गांव डंडेसरी में हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि का जोरदार स्वागत

सिकंदराराऊ। 

 क्षेत्र के गांव डंडेसरी में हाथरस सांसद अनूप बाल्मीकि का जोरदार स्वागत किया गया । स्वागत समारोह की अध्यक्षता पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने की एवं कार्यक्रम संयोजक भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह पुंडीर थे। भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंढीर ने 51 किलो की फूलमाला पहनाकर एवं पगड़ी बांधकर सांसद का भव्य स्वागत किया । कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद अनूप बाल्मीकि एवं भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने भारत मां के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार सिंह ने किया। 

स्वागत से गदगद सांसद अनूप बाल्मीकि ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हुए हैं। क्षेत्र की समस्याओं का निराकरण करने में वह कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराया जाएगा । जो समस्याएं उनके समक्ष क्षेत्रीय लोगों द्वारा रखी गई हैं। उनके शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। 

सांसद ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के कार्यकाल में तीव्र गति के साथ विकास कार्य हुए हैं । भाजपा की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है । भाजपा जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरी है। जो वायदे जनता से किए गए थे उनको मोदी एवं योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है । डबल इंजन सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व ढंग से विकास कार्य कराए गए हैं। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का वातावरण बना है। अब महिलाएं पहले की अपेक्षा स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रही है ।सुदृढ़ कानून व्यवस्था के चलते अपराधी जेल में है या फिर प्रदेश से पलायन कर गए हैं। हाथरस लोकसभा क्षेत्र की जनता एवं सिकंदराराऊ के लोगों ने उन्हें अपना भरपूर आशीर्वाद देकर सांसद बनाया है। क्षेत्र के विकास की जिम्मेदारी उनको सोंपी है । वह इस जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटेंगे। 

पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न मार्गो की मरम्मत एवं निर्माण कराए जाने की मांग उठाते हुए कहा कि क्षेत्र में कई सड़क दुर्दशा की शिकार हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इन सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाए। वहीं उन्होंने नगर पालिका सिकंदराराऊ में हो रही धांधलियों के बारे में भी संसद को अवगत कराया और क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित एक ज्ञापन उन्हें सौंपा। 

 कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह पुंडीर ने कहा कि अनूप बाल्मीकि के रूप में क्षेत्र को एक जुझारू एवं नौजवान सांसद मिले हैं । जो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम हैं। उनके नेतृत्व में सिकंदराराऊ समेत पूरे हाथरस लोकसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य होंगे। श्री पुंडीर ने सांसद को एक पत्र सोंपते हुए कहा कि विकासखंड सिकंदराराऊ के खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सतीश चंद्र शर्मा को विकासखंड कार्यालय से स्थानांतरित ना किया जाए।सिकंद्राराऊ विकासखंड का दायित्व एक प्रशिक्षित पीसीएस अधिकारी को दिए जाने के कारण यहां कार्यरत खंड विकास अधिकारी सतीश शर्मा का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है। प्रशिक्षु पीसीएस अधिकारी मात्र एक माह ही रहेंगे तथा इन पीसीएस अधिकारी पर उप जिलाधिकारी न्यायिक का भी दायित्व है अतः वह पूरा समय विकासखंड कार्यालय के कार्यों में के लिए नहीं निकाल पाएंगे। उनकी सहायता के लिए वर्तमान खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा जैसे अनुभवी अधिकारी का विकासखंड में रहना उपयोगी होगा। वर्तमान खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र शर्मा के सेवाकाल में मात्र दो माह से भी कम समय शेष रह गया है। अगले माह वह सेवा निवृत हो जाएंगे। अतः सतीश शर्मा का स्थानांतरण आदेश निरस्त कर उन्हें वर्तमान विकासखंड सिकंदराराऊ में ही कार्यरत रखने की कार्रवाई की जाए। 

इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र सांसद को सौंपे गए। 

इस अवसर पर अभय राज सिंह,  मनोज सिंह, यशवीर सिंह ,सुनील कुमार शर्मा, विजय प्रताप सिंह राजा भैया, दीनदयाल चौहान, नरेंद्र सिंह बरतर, रवि बघेल , राज प्रकाश, योगेंद्र सिंह, भूरे सिंह, सुभाष भट्ठा वाले, ओमवीर सिंह , मदनलाल वाल्मीकि, संतोष पुंडीर ,उमाशंकर गुप्ता, मनोज पुंडीर, अमित पुंडीर आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...