सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलिस ने जनपद भर में चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 423 वाहनों के काटे चालान

हाथरस। 

पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में समस्त थाना पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों (ट्रैक्टर-ट्राली, मैक्स पिक-अप, मैजिक आदि) में अधिक सवारियाँ ले जाना,ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब का सेवन कर वाहन चलाना), बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,दोष पूर्ण नम्बर प्लेट आदि की चेकिंग की गई । चेकिंग अभियान के दौरान कुल  540800/- रुपये के 423 चालान किए गए। शराब का सेवन(ड्रिंक एंड ड्राइव) कर वाहन चलाने पर 14 चालान किए गए । साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी । पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल के निर्देशन में समस्त थाना  प्रभारियों एवं यातायात पुलिस द्वारा जनपद में दुर्घटना संभावित स्थानों व अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष अभियान चलाकर माल वाहक वाहनों जैसे ट्रैक्टर-ट्राली, मैक्स पिक-अप, मैजिक, ऑटो, ई-रिक्शा व अन्य वाहनों मे अनुमानिक संख्या से अधिक सवारियाँ ले जाने, ड्रिंक एंड ड्राइव (शराब का सेवन कर वाहन चलाना), बिना हेलमेट,बिना सीट बेल्ट,दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी,दोष पूर्ण नम्बर प्लेट आदि वाहनो की चैकिंग की गयी तथा आम जनमानस को यातायात नियमों का पालन किये जाने हेतु जागरुक किया गया तथा सभी से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई । 

इस दौरान यातायात नियमो का उल्लंगन पर कुल 540800/- रुपये के 423 चालान किए गए । इस दौरान वाहन चालकों व आम जनमानस को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि चार पहिया वाहनों में ओवर लोड सवारियां न भरें, दो पहिया वाहन चालक हैलमेट लगाकर और चार पहिया चालक सेफ्टी बैल्ट लगाकर वाहन चलायें । वाहन को उचित स्थान पर पार्क करे व वाहन संबंधी सभी पेपर रखे । भीड़ वाले क्षेत्र में वाहन को निर्धारित गति में चलायें, नशे की हालत में व मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने से बचें । वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हार्न, मोडीफाइड साइलेंसर का प्रयोग न करें, गलत दिशा में न चलें तथा दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाये । दुर्घटना से बचने के लिए यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें । यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी तथा लोग सुरक्षित रहेंगे ।   

हाथरस पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा  बिना हैलमेट - 326 चालान , ओवरलोडिंग -28 चालान, ओवरलोडिंग सवारी - 31 चालान, बिना इन्शोरेंस – 08 चालान, नो पार्किंग – 02 चालान, बिना सीटबेल्ट -10 चालान, ओवर स्पीड- 4 चालान,  शराब के नशे में वाहन चलाना- 14, कुल 4,02,500/- रुपये के चालान किए गए।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...