मेडिकल के दौरान पुलिस अभिरक्षा से आरोपी हुआ फरार अथक प्रयास के बाद तकरीबन 2 घंटे में आरोपी को किया बरामद
अलीगंज।* अलीगंज कस्बे में पुलिस अभिरक्षा से एक आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। जिसमे अलीगंज पुलिस आरोपी का मेडिकल कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई थी जहां से आरोपी पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। आरोपी के पुलिस अभिरक्षा से फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए।जानकारी के मुताबिक थाना अलीगंज से चोरी का आरोपी थाना अलीगंज के छेदालाल गौड निवासी मेजर पुत्र अशोक कुमार का मेडिकल कराने के लिए कांस्टेबल लवनीश और कांस्टेबल विनोद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लेकर आये हुए थे। मेडिकल के दौरान पुलिस को चकमा देकर आरोपी मौके से भाग निकला। आरोपी के भागने पर मौके पर मौजूद कांस्टेबल उसको अस्पताल परिसर में ढूंढते हुए नजर आए. काफी प्रयास करने के बाद भी जब फरार आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा तो उन्होंने थाने पर इसकी सूचना दी। थाने पर सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमित कुमार में पुलिस बल के साथ आरोपी की तलाश में जुट गये तकरीबन 2 घंटे के अथक प्रयास के बाद चोरी के प्रकरण में फरार आरोपी को किनौडी जंगल अमरोली रोड बाईपास से अपनी गिरफ्त में ले लिया।
@samachar24news
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें