सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काम करें बूढ़े पिता सोवें श्रवण कुमार, चिंतित है मां भारती कैसे हो उद्धार

सिकंदराराऊ। 

हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय अगसौली में  अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हिंदी प्रोत्साहन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा हिंदी विषय में श्रेष्ठ अंक लाने वाले 21 छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।

 कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सशक्त बेटी सुंदर समाज के संस्थापक उदय पुंढीर एवं नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ भगवान सिंह द्वारा मां सरस्वती के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बलदेव मथुरा के वरिष्ठ कवि राधा गोविंद पाठक ने की वहीं संचालन समिति अध्यक्ष देवेंद्र दीक्षित शूल ने किया।

 विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना के पश्चात फरीदाबाद( हरियाणा) के कवि धर्मेश अविचल ने पढ़ा- जप तप स्वाध्याय सत्संग से मनवाणी को शुद्ध करो । काम करो आलस छोड़ो अपने को प्रबल प्रबुद्ध करो।

 तत्पश्चात दिल्ली से पधारे हास्य के सुप्रसिद्ध कवि सुनहरी लाल वर्मा तुरंत ने अपनी प्रसिद्ध रचना "अपनी लाड़ो बिटिया को कुछ दिन बुल वालो पापा जी ।" पढ़ा तो श्रोता हंसते-हंसते लोटपोट हो गए । उन्होंनेऔर पढ़ा- खाट पर अपनी जाग जाग के हम रात भर करवटें बदलते हैं । जब भी खटमल सुई चुभोते हैं हम बहुत देर तक उछलते हैं ।

चंदौसी के कवि डॉ सौरभ कांत शर्मा ने पढ़ा- शब्द आकार ले रहा होगा, शून्य आधार ले रहा होगा। फिर से शबरी ने बेर तोड़े हैं ,ईश अवतार ले रहा होगा।

 बलदेव मथुरा के कवि श्री राधा गोविंद पाठक ने पढ़ा- न कोई ले गया अब तक खजाने और तहखाने ।

यहीं रह जाएंगे सारे, तमाशे चार  दिन के हैं ।

विवेकशील राघव ने पढ़ा -मानवता का शत्रु मिटे अब ऐसे शर संघान करो । प्राणवंत हो उठे चेतना ऐसे छंद विधान करो। हास्य कवि प्रमोद विषधर ने अपनी हास्य कविताओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवयित्री कु उन्नति भारद्वाज ने श्रोताओं में जोश भरा।

 देवेन्द्र दीक्षित शूल ने हास्य कविताओं के बाद देर तक सोने वाले युवाओं पर पढ़ा-काम करें बूढ़े पिता सोवें श्रवण कुमार। चिंतित है मां भारती कैसे हो उद्धार ।

एटा की कवयित्री श्रीमती सीमा पुंढीर ने अपने काव्य पाठ से श्रोताओं को खूब झकझोरा ।

एटा के कवि अतुल पुंढीर, प्राचार्य डॉ भगवान सिंह  , कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ गजराज सिंह, विद्यालय की छात्रा कु वैष्णवी आदि ने भी काव्य पाठ किया।

 अंत में कवियों व अतिथियों का  सम्मान प्राचार्य , हिंदी प्रवक्ता आदित्य अवस्थी व डॉ गजराज सिंह ने किया वहीं कवयित्रियों का सम्मान कार्यालय अधीक्षिका श्रीमती पुष्पा सिंह ,ममता उपाध्याय ,वीना देवी एवं कु खुशी ने किया।

इस अवसर पर अगसौली पुलिस चौकी प्रभारी यतेंद्र सिंह तेवतिया , विजय पंडित जी पंचों मंदिर , दरोगा राधेश चौहान, पुष्पेंद्र सिंह  पुंढीर, शिवेन्दु  दीक्षित एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राओं की  उपस्थिति रही।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...