सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम पंचायत की मेल आईडी में छेडछाड कर फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाला 1 अभियुक्त गिरफ्तार

सिकंदराराऊ। 

थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम पंचायत की मेल आईडी में छेडछाड कर फर्जी तरीके से बाहरी लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले 1 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है ,कब्जे से एक मोबाईल फोन,बैग व 14 जन्म प्रमाण पत्र बरामद हुए हैं। 

अवगत कराना है कि दिनांक 14.08.2024 को वादी ईश्वरचन्द ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम सिचावली सानी थाना हसायन जनपद हाथऱस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हसायन पर सूचना दी कि उसकी तैनाती जनवरी 2024 से ग्राम पंचायत सिचावली सानी मे हुई ।ग्राम सिचावली सानी मे जन्म-मृत्यु पंजीकरण ग्राम जाऊ इनायतपुर की यूजर आईडी से हो रहा था । जन्म-मृत्यु पंजीकृण हेतु आई.डी का पासवर्ड मांगे जाने पर दिनांक 05.08.2024 को पासवर्ड प्राप्त हुआ था । आई.डी. को सी.आर.एस. पोर्टल पर खोलकर देखने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 11.07.2002 से उक्त आई.डी. से छेडछाड कर फर्जी तरीके से बाहरी व्यक्तियों के जन्म प्रमाण पत्र निर्गत किये गये है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हसायन पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 17.09.2024 को पुलिस अधीक्षक हाथरस के आदेशानुसार फरार, वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना सिकन्द्राराऊ पुलिस एवं साइबर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही मे दिनांक 01.09.2024 को एक आरोपी सोनालाल कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद निवासी वार्ड नम्बर 12 गाँव ढेकहा बालाटोला पोस्ट ढेकहा बाजार थाना पीपरा कोठी जनपद पूर्वी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा उक्त अभियोग में विवेचना के क्रम में अभियुक्त अरविन्द प्रसाद पुत्र सुभाष प्रसाद निवासी लक्ष्मीपुर बुजुर्ग थाना तमकुहीरा जनपद कुशीनगर का नाम प्रकाश में आया था ।  दिनांक 17.09.2024 को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते उक्त अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अरविंद उपरोक्त को सरदला पुल फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक मोबाईल फोन, बैग व 14 जन्मप्रमाण पत्रों की प्रतियाँ बरामद हुई हैं । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सिकन्द्राराऊ पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

 गिरफ्तार अभियुक्त अरविंद द्वारा पूछताछ में अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि वह जनपद कुशीनगर में ब्लॉक तयसोई में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह पैसे लेकर मेल आईडी और पासवर्ड बेच देता था।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...