सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अर्जुन सिंह ने नीट परीक्षा पास कर लिया एमबीबीएस में एडमीशन

सिकंदराराऊ। 

नीट 2024 की परीक्षा पास करके अर्जुन सिंह यादव पुत्र महावीर सिंह मल्ल निवासी निहालपुर अगसौली चौराहा ने एमबीबीएस में एडमीशन प्राप्त कर लिया है। उन्हें ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एसएमसी पीलीभीत उत्तर प्रदेश में हुआ है जो कि एक सरकारी मेडिकल कॉलेज है। अर्जुन सिंह ने 24 लाख विद्यार्थियों में उत्तर प्रदेश में 7843 रैंक हासिल की है। इतना ही नहीं पूर्व में एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटियो में शामिल पंडित दीनदयाल उपाध्याय वेटनरी यूनिवर्सिटी मथुरा से वेटनरी की डिग्री भी 2015 में हासिल कर चुके है, पूछने पर उन्होंने बताया कि  एमबीबीएस करने के बाद मैं हर जीव की सेवा करने में सक्षम हो पाऊंगा। हालांकि इस बार की कटऑफ पूर्व के इतिहास में सर्वाधिक रही है। तब भी उन्होंने अपना स्थान सरकारी कॉलेज में बनाया। इसके लिए उन्होंने 5 साल की कड़ी मेहनत और लगन से घर पर रहकर तैयारी की,सफलता का श्रेय वह अपने पिता महावीर सिंह मल्ल व माता जी श्रीमती शांति देवी व बडे भाई बीरेन्द्र सिंह व खासकर संतोष यादव उर्फ नाती को देना चाहता हूँ। 

 इस सफलता पर हर्ष व्यक्त करने वालो में मास्टर डाँ.गंगा सिंह यादव,  महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, समाजसेवी हरपाल सिह यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाईचारा सेवा समिति, सुनहरी लाल यादव प्रधान अगसौली,मनोज यादव पूर्व प्रधान, डाँ ओमकार असि. प्रोफेसर राजकीय महाविद्यालय,  रामेश्वर पहलवान भारत केसरी जिला पंचायत सदस्य, नरेन्द्र सिह जादौन निदेशक जिला सहकारी बैंक,  डाँ. संजय कुमार प्रधानाचार्य, अमर सिह यादव, रिंकू यादव, डा. राहुल कुमार, संदीप कुमार, सोनू यादव आदि मौजूद थे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...