नगर के मोहल्ला गिहारा बस्ती से लापता से लापता युवक का शव अनल कॉलोनी के पीछे स्थित पोखर में पड़ा मिला। युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
रविवार की दोपहर अनल कॉलोनी के पीछे स्थित पोखर में स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोखर से बाहर निकाला।
बता दें कि मोहल्ला गिहारा बस्ती निवासी विक्रम उर्फ भीका पुत्र प्रेमपाल दो दिन से अपने घर से लापता था जिसकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस लापता युवक को तलाश रही थी लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। युवक का शव मिलने पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त लापता युवक विक्रम के रूप में की। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया । परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें