सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भाजपा के सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ


सिकंदराराऊ। 

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का आज से का राष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिक सदस्यता अभियान 2024 शुरू हो गया है। इस सदस्य्ता अभियान को लेकर आज प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर विधानसभा सिकंदराराव की एक कामकाजी बैठक बगिया बारहसेनी सिकंदराराव में आयोजित की गयी।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश में मंत्री और हाथरस के जिला प्रभारी डी पी भारती ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 8800002024 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करके आज 5 बजे सबसे पहले प्राथमिक सदस्य बनेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय संगठन के पदाधिकारी और फिर प्रदेश संगठन के पदाधिकारी प्राथमिक सदस्य बनेंगे।उन्होंने बताया कि 2014 में भाजपा ने डिजिटली रूप से प्राथमिक सदस्य बनाना शुरू किया था और उसके बाद भाजपा दुनिया मे सबसे ज्यादा सदस्यों वाली राष्ट्रीय पार्टी बनी और अब हम सब पदाधिकारी बंधु और भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को प्राथमिक सदस्य बनना है और अपने अपने बूथों पर भाजपा के प्राथमिक सदस्य बनाना है क्योंकि जब भाजपा शशक्त बनेगी तो देश भी विकसित भारत की परिकल्पना को पूर्ण करेगा।क्योंकि मोदी जी ने 2047 तक भारत को बिकसित भारत बनाने की परिकल्पना सजोई है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हाथरस के जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने की और उन्होंने बैठक में आये सभी मंडल अध्यक्षों को  सदस्यता अभियान से जुड़ी सामिग्री उपलब्ध कराई और सभी का आभार प्रकट करते हुए अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला सह संयोजक मुकेश चौहान,चैयरमेन हर्षकांत कुशबाहा, पंकज गुप्ता जिलाकोषाध्यक्ष, सुरेन्द्र पुंढीर मंडल प्रभारी, मुकुल कुमार गुप्ता,मंडल अध्यक्ष, योगेश परमार मंडल अध्यक्ष, सचिन दीक्षित मंडल अध्यक्ष, जयपाल सिंह चौहान मंडल प्रभारी, मोहित बघेल जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मीरा माहेश्वरी , कमलेश शर्मा, आरती त्रिबेदी, शशिबाला वार्ष्णेय, संतोष पौरुष, सुशीला चौहान, राबिया कुरेशी, नाजिमा कुरैसी, सूरज वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय, बृजमोहन गुप्ता, कुंजबिहारी वर्मा, रामदास वाल्मीकि, निर्मल दास, बृजकिशोर वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, राधेकान्त सक्सेना, नरेंद्र रावल, बंटी आर्या ,राजवीर कुशवाहा,अवधेश राजपूत, संदीप बाल्मीकि, प्रिंस ठाकुर, प्रिंस गुप्ता, आकाश शर्मा, विवेक कुमार, निधीश राज वार्ष्णेय,   अमर सभासद,  सतीश यादव आदि कार्यकता उपस्थित रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...