तहसील क्षेत्र के गांव नगरिया पट्टी देवरी में भारी बारिश के चलते गत रात्रि एक मकान धराशाई हो गया जिससे भारी नुकसान हुआ वहीं मां एवं चार बेटियां घायल हो गईं। दो गंभीर घायल बेटियों को जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया। उप जिलाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया ।
गांव नगरिया पट्टी देवी निवासी रिंकी देवी पत्नी स्वर्गीय भोपाल सिंह अपनी चार बेटियों के साथ एक मकान में रहती है। 2 दिन से हो रही लगातार बारिश के कारण गुरुवार की रात्रि उनका मकान गिर गया जिससे रिंकी देवी एवं शाल , मधु , नैंसी, सुमन घायल हो गईं। सूचना पर उप जिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घायल महिला और उसकी बेटियों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हसायन भिजवाया जहां से शालू एवं नैंसी को गंभीर घायल करने के कारण जिला अस्पताल हाथरस रेफर कर दिया गया।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें