सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिकंदराराऊ में अहिल्याबाई होल्कर की शोभायात्रा की धूम , केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने किया उद्घाटन

सिकंदराराऊ।

 गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में रविवार को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर की भव्य शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ रेलवे स्टेशन से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करके किया गया।

मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा कि हम अभी को एकजुट होकर रहना चाहिए । समाज में फैली कुरीतियों का त्याग कर शिक्षित बना चाहिए । हम सभी को लोक माता अहिल्याबाई होल्कर द्वारा बताए गए मार्गो पर चलना चाहिए । 

आयोजकों द्वारा केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल का फूल माला पहनकर एवं स्मृति चिन्ह भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया । शोभायात्रा कस्बा के मोहल्ला गौसगंज, दमदमा, नौरंगाबाद, पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार, जी टी रोड आदि मार्गो से होती हुई गुजरी। शोभायात्रा में आगे आगे मां काली का स्वरूप करतब दिखाते हुए चल रहा था। शोभायात्रा में दर्जनों झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।  शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया । शोभा यात्रा में डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवा थिरकते हुए नजर आए । शोभायात्रा में समाज के युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह भी दिखाई दिया । लोक माता अहिल्याबाई  होल्कर के जयघोषों से वातावरण गुंजायमान हो गया । शोभायात्रा के दौरान समाज के वयोवृद्ध जनों को सम्मानित किया गया। भ्रमण के बाद शोभायात्रा का समापन अलीगढ़ रोड पर पहुंचकर हुआ। 

शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान उपजिलाधिकारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, पुलिस क्षेत्राधिकारी जे एन अस्थाना , कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे।

शोभायात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, बनी सिंह बघेल, डॉ ललित बघेल ,मनोज बघेल, सुरेश बघेल, नंदकिशोर धनगर, डॉ अवधेश बघेल ,मीनू धनगर, नोंकपाल सिंह बघेल, फतेह सिंह फौजी, प्रबल प्रताप सिंह एडवोकेट, जितेंद्र बघेल, बीपी सिंह बघेल , संजू बघेल, भगवान सिंह बघेल, देवेंद्र बघेल, नवीन बघेल, श्यामवीर सिंह बघेल, एके सिंह बघेल, दुष्यंत बघेल यतेंद्र रौतेला ,दिनेश बघेल, गुड्डू बघेल, मोहित बघेल आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...