मंगलवार को सीबीएसई बोर्ड का परीक्षाफल घोषित हुआ जिसमें नगर के अमोल चंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया । कक्षा 10 के छात्र शिवांश यादव ने 85.6 प्रतिशत, नेहा ने 84.8 प्रतिशत ,अनन्या वार्ष्णेय ने 84.6 प्रतिशत, अनन्या शर्मा ने 84 प्रतिशत एवं देवांश भारद्वाज ने 83.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय एवं सागर वार्ष्णेय द्वारा बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य में इसी तरह अपने अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई दी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें