पुरदिलनगर। कस्वे में स्थानीय व्यापारी एवं सामाजिक संगठनों व प्राइवेट स्कूलो द्वारा पहलगाम में जो हिंदुओं के ऊपर आतंकियों के द्वारा हमला किया गया था जिसमें हिंदू लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई थी इसी प्रकरण में आज पुरदिलनगर के कसवे का सम्पूर्ण बाजार बंद करते हुए विरोध प्रदर्शन जताया गया।सम्पूर्ण प्राइवेट स्कूल भी बन्द रहे इस मौके पर सैकड़ो की संख्या में व्यापारियों द्वारा कसवे के मुख्य बाजार स्थित हनुमान मंदिर से अम्बेडकर तिराहे तक व्यापारियों द्वारा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया। वही पुलिस चौकी चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला भी फूंका गया। इस मौके पर उघोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारी और हिंदूवादी नेताओं के साथ समस्त सामाजिक संगठन व समाज के लोग भी विरोध प्रदर्शन में शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था में क्राइम झ्न्सपेक्टर अवनीस कुमार चौकी प्रभारी ओ.पी.यादव अपने अधीनस्तों के साथ मौजूद रहे।इस मौके पर ओम प्रकाश गुप्ता,वोवी जाखेटिया,सुरेश चन्द्र आर्य,वरुण राठी,शशी शर्मा,सचिन जाखेटिया,,बंटी आर्य,संजय दुबे,विष्णु शर्मा,वोवी पंडित,गोपाल जाखेटिया,विनीत जाखेटिया,अनिल नगरिया,योगेश चटर्जी,आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें