सर्विलांस सेल हाथरस व विभिन्न थानों की पुलिस टीम ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए गुमशुदा मोबाइल खोजकर उनके स्वामियों को किये सुपुर्द
हाथरस पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए किया हृदय से धन्यवाद
हाथरस।
हाथरस पुलिस की बड़ी कार्यवाही में 60 अदद गिरे व खोये विभिन्न कंपनियों के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत 12 लाख 50 हजार रुपये है।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा CEIR पोर्टल पर खोये अथवा गिरे मोबाइलों से सम्बन्धित प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए सर्विलांस की टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी हेतु दिये गये आदेश- निर्देशों के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशन में सर्विलांस सेल व थानों की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के कुल 60 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन कीमत करीब 12 लाख 50 हजार रुपये बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है ।
दिनांक 26.05.2025 को पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा पुलिस कार्यालय में बरामद शुदा मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामियों द्वारा अपार प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस व स्वाट, सर्विलांस टीमों को धन्यवाद प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें