रिजर्व पुलिस लाइन में वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित 7 दिवसीय समर कैम्प का समापन, नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को किया सम्मानित
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस में वामा सारथी पुलिस फैमिली वैलफेयर एसोसिएशन, हाथरस के तत्वाधान में पुलिस परिवार के बच्चों हेतु आयोजित 7 दिवसीय समर कैंप का समापन किया गया । इस मौके पर नृत्य प्रतियोगिता संपन्न हुई।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कार्यालय श्यामवीर सिंह, व क्षेत्राधिकारी लाइन रामप्रवेश राय, वामा सारथी प्रभारी राजकुमार, व उपनिरीक्षक श्रीमती रितु तोमर आदि अधिकारी व कर्मचारीगण एवं पुलिस लाइन में आवासित पुलिसकर्मियों के बच्चे मौजूद रहे । कार्यक्रम के दौरान बच्चो द्वारा संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के नृत्य प्रस्तुत किये गये । इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया ।
इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने संबोधन में समर कैम्प के सफल आयोजन हेतु समस्त प्रशिक्षकों व प्रभारी वामा सारथी राजकुमार एवं समस्त स्टॉफ की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समर कैंप के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता व कार्यक्रमों में बढ-चढकर, पूर्ण उत्साह के साथ प्रतिभाग करने हेतु सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका उत्सावर्धन किया ।
@samachar24news



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें