सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में सिकंदराराऊ में अभूतपूर्व बंद

 


सिकंदराराऊ। 

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में सिकंदराराऊ में गुरुवार को पूर्ण बंद का आयोजन किया गया। व्यापारी संगठनों के साथ अन्य संस्थाओं ने भी बंद का समर्थन किया। नगर के सीबीएसई और अन्य स्कूलों ने भी बंद का समर्थन किया। बाजार में व्यापार मंडल द्वारा  के प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा गया। व्यापारियों द्वारा तिराहा बाजार में सड़क पर पाकिस्तान का झंडा बनाकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 

 सुबह से ही नगर के स्कूल कॉलेज एवं संपूर्ण बाजार बंद रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। पहलगाम में आतंकियों द्वारा पर्यटकों की हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। लोग जगह-जगह आतंकवाद और पाकिस्तान का विरोध कर रहे हैं। सिकंदराराऊ में भी लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नगर के लोगों ने इस बंद को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया और सभी ने पूरे दिन अपने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। इस बंद में सभी स्कूल कॉलेज, व्यापारी प्रतिष्ठान, सभी फैक्ट्री आदि पूर्ण रूप से बंद रही। वकील भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। 

दोपहर के समय उप जिलाधिकारी व्यापारियों से ज्ञापन लेने के लिए बाजार में पहुंचे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सोंपा गया। 

ज्ञापन में कहा गया है कि हम सभी उद्योगपति एवं व्यापारी सिकंदराराऊ के निवासी आज संपूर्ण सिकंदराराऊ के बाजार व्यापार एवं उद्योग एवं  सभी अधिवक्तागण और प्राइवेट स्कूल बंद रखकर मांग करते हैं कि पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों के संगठन द्वारा कश्मीर में हिंदू सैलानियों की धर्म पूछ कर बर्बरता पूर्वक हत्याओं के लिए खुलेआम जिम्मेदारी लेने वाले पाकिस्तानी संगठन और उनको पनाह देने वाले अपराधियों को शीघ्र अति शीघ्र मृत्यु दंड दिया जाए। और पाकिस्तान पर हर प्रकार के दबाव बनाकर पाकिस्तान सरकार द्वारा पाकिस्तानी आतंकी संगठनों को प्रतिबंधित कराया जाए । अन्यथा पाकिस्तान परिणाम भुगतने को तैयार रहे । भारत की जनता और सैनिक उसे कभी माफ नहीं करेंगे। 

 इस अवसर पर दाऊदयाल वार्ष्णेय, गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता , संजीव महाजन, मुकुल गुप्ता, प्रवीण वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय, अमित कुमार जैन, वैभव गुप्ता ,विशाल वार्ष्णेय,  बबलू सिसोदिया, अभितेष वार्ष्णेय, नावेद अहमद खान, खिल्लो वार्ष्णेय, वैभव गुप्ता, अभिषेक वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...