अगसौली क्षेत्र के लालाराम इण्टर काँलेज माधुरी में आज से प्रारंभ होने वाली श्रीमद भागवत कथा के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का आयोजन हुआ।
भागवत कथा के आयोजक राजेश यादव प्रबन्धक ने बताया कि प्रतिदिन दोपहर बारह बजे से श्रीमद भागवत सप्ताह के कथावाचक मनीष शास्त्री जी के मुखारविन्दु से प्रारम्भ होगी।
नेत्रपाल सिंह, श्रीमती सुधा देवी व लक्ष्मी देवी ने इस भव्य कलश यात्रा में पधारने पर सभी माता बहनों का हार्दिक आभार प्रकट किया।
इस भव्य कलश यात्रा में प्रमुख रुप से महेश यादव संघर्षी अध्यक्ष सहकारी संघ लिमिटेड अगसौली, मुनेश कुमार, जयचन्द्र सिंह लोधी, शिव प्रताप सिसौसिया, ठाकुर धर्मैन्द्र कुमार, राकेश कुमार, दिवाकर यादव, यशपाल सिंह, अम्बरीष कुमार, देवेन्द्र कुमार, राजपाल सिंह, सुनहरीलाल, रामौतार सिंह, महेश कुमार कुशवाह, राजीव कुमार, मनोज यादव पूर्व प्रधान, आदित्य भारद्वाज, अंकित पुंढीर, पुष्कर भारद्वाज, टीटू जादौन, सर्वेश कुमार, बीरेश, तेवेन्द्र कुमार, राघवेन्द्र पचौरी, धीरज कुमार, विनय कुमार एडवोकेट, यशपाल कुमार, राजेश कुमार, श्याम कुमार, विजय यादव, भोले कुमार, नितिन कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें