सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने से भगवान की कृपा अवश्य होती है: राणा

सिकंदराराऊ। 

लालाराम इण्टर कालेज माधुरी अगसौली में कथावाचक पूज्य श्री मनीष शास्त्री के मुखारविन्दु से श्रीमद भागवत कथा की अमृत वर्षा हो रही है। 

 श्रीमद भागवत कथा के चतुर्थ दिवस की शुरुआत विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा ने आरती करके की। 

  इस अवसर पर विधायक बीरेन्द्र सिंह राणा का राजेश यादव प्रबन्धक, जयचन्द्र लोधी, धर्मेन्द्र पुंढीर, शिवप्रताप सिसौदिया, महेश यादव संघर्षी, भरत सिंह प्रधान पचों, मुकेश कुमार, राकेश कुमार, राजपाल सिह यादव व मनोज पूर्व प्रधान ने चाँदी का मुकुट,स्मृति चिन्ह राधे राधे की पटका से सम्मानित किया। 

विधायक  बीरेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा व सत्यनिष्ठा हमें किसी भी प्रकार के संकट का सामना करने की शक्ति देती है और अंत में सत्य की ही विजय होती है। श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने वालो पर परमात्मा की कृपा अवश्य होती है। 

   कथावाचक पूज्य श्री मनीष जी शास्त्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जन्म की सुंदर कथा में कंस द्वारा अपने प्राण रक्षा के अनेक  उपाय किए गए लेकिन विधि के विधान को कोई नहीं टाल सकता जो होना तय है वह होकर रहेगा । कंस के अत्याचार से कराह रही मानवता की रक्षा के लिए भगवान श्री कृष्ण माता देवकी के गर्भ से जन्म लेकर इस पृथ्वी से पाप का हरण करते हैं। कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग के अवसर पर कथा पंडाल में उपस्थित स्त्री पुरुष भजनों पर भाव विभोर हो गये एवं पुष्प वर्षा हुई। चौथे दिन की कथा के अंत में व्यास जी ने बताया कि यह संसार नाट्य मंच है। हम सब भगवान के द्वारा रचित कलाकार हैं जिसकी डोर भगवान के हाथ में है । हम अपने जीवन में जैसा अभिनय करेंगे परमात्मा हमें पारिश्रमिक के रुप में हमें  वैसा ही कर्मफल प्रदान करेंगे । अतः सभी लोग सर्वे भवंतु सुखना, एवं वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं के साथ जीवन में आगे बढें। 

   भागवत कथा में राकेश कुमार, रामप्रकाश यादव, सुरेश चन्द्र, मंजीत शास्त्री, वेदराम सिंह, शिक्षक अम्बरीष कुमार, चरन सिंह, चम्पाराम, वीरपाल वर्मा, तालेवर, अमर सिंह वर्मा, राजू सर जी, प्रेमपाल वर्मा, दिवाकर यादव, सुनहरी लाल, कमल सिंह, सतीश चन्द्र, राजीव राज, जयवीर सिंह, राजेश, यशपाल सिंह, लेखराज सिह, विजेन्द्र सिंह, नत्थू सिह गौड साहब, प्रेम सिंह, महेश कुशवाह, बृजेश कुमार, यतेन्द्र, श्रीनिवास फौजी, धर्मेन्द्र, बीरेन्द्र सिंह रेलवे, रामौतार, नरसी सिंह, पंकज यादव, दिनेश कुमार बबलू, गंधरपाल, बादाम सिंह, रैना, विकास कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, देवेन्द्र बीडीसी, मंगल सिंह, सुखवीर सिंह,अनित कुमार, वीरपाल सिह यादव बुढायच,व आदि




@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...