सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सेना के पराक्रम पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स ने बांटी मिठाई

हाथरस। 

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स द्वारा मोदी सरकार के साहसिक निर्णय और सेना के पराक्रम पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। 

  सभी राष्ट्र भक्तों ने कहा कि हिंद की सेना ने एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने का जो पराक्रम किया है इससे प्रत्येक भारतवासी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है जो पाकिस्तान अपने आतंकी आकाओं के बल पर बड़ी-बड़ी डींगें हाकता था उन्हीं आकाओं के पाकिस्तान के अंदर बने आतंकी ठिकानों को भारतीय सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से नेस्तनाबूद कर दिया है। आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर सेना और मोदी सरकार का यह पराक्रम इतिहास के पन्नों में याद रखा जाएगा। ऐसी देश की सरकार होती है तो सेना भी अपने पराक्रम से दुश्मनों को तबाह कर देती है। यही बात आज भारत का प्रत्येक नागरिक कह रहा है कि सरकार और हिंद की सेना को हम सलाम करते हैं जो आक्रोश पहलगाम जिहादी हमले के बाद देश के अंदर पनप रहा था आज उस आक्रोश पर मरहम का काम भारतीय सेना ने किया है । भारत के राष्ट्रभक्त लोग यह चाहते हैं कि एक बार आतंकवाद को जड़ मूल से नष्ट करने के लिए पाकिस्तान को नेस्तनाबूद कर दिया जाए। यही अंजाम पाकिस्तान का होना है। विश्व समुदाय को भी इस आतंकी गढ़ पाकिस्तान को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। अगर विश्व समुदाय कुछ नहीं करता है तो भारत की सेना इतनी सक्षम है कि इस आतंकी पाकिस्तान को पल भर में धूल चटकार जमीन में मिला देगी। 

 हाथरस वासियों ने सेना के पराक्रम पर आज खुशी का इजहार करते हुए हिंदुस्तान जिंदाबाद,भारत माता की जय, और सेना के पराक्रम की जय जयकार करते हुए मिठाई बांटकर कर अपनी खुशी का इजहार किया। 

      मध्य रात्रि भारत ने फिर एक बार दुनिया को दिखा दिया कि जब बात देश की सुरक्षा की होती है, तो भारत न तो झुकता है, न रुकता है – वह सीधा वार करता है! भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आतंक के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर “ऑपरेशन सिन्दूर” के तहत इतिहास रच दिया। यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, प्रतिशोध और अदम्य साहस की उद्घोषणा है।इस साहसी कदम ने उन सभी गद्दारों, चुप रहने वालों और देशविरोधी मानसिकता रखने वालों के मुंह पर ताला लगा दिया है, जो आज तक भारत की दृढ़ इच्छाशक्ति पर सवाल उठाते थे। अब पूरी दुनिया देख रही है यह नया भारत है, जो चेतावनी नहीं देता, कार्रवाई करता है। हम भारत के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के अद्वितीय नेतृत्व को नमन करते हैं, जिनके दृढ़ संकल्प और राष्ट्रवाद से ओतप्रोत निर्णयों ने भारत को वैश्विक ताकत के रूप में स्थापित किया है। साथ ही, उन मित्र देशों का आभार जो आतंक के खिलाफ इस युद्ध में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।यह सिर्फ हमला नहीं था – यह प्रतिशोध की आग थी, वीर जवानों की शपथ थी, और भारत की आत्मा की गर्जना थी। अब हर भारतवासी का सिर गर्व से ऊँचा है।अब जयचंदों के चेहरे पर सन्नाटा है।अब भारत बोलेगा नहीं – करारा जवाब देगा।

इस अवसर पर  राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष उपवेश कौशिक, कमलकान्त दोबराबाल, राजेश वार्ष्णेय, हीरेन्द्र वार्ष्णेय, नरेंद्र शर्मा, आलोक सारस्वत, अजीत चौधरी, अंकुर राठी, आशीष वार्ष्णेय, जितेंद्र शर्मा, वैभव जैसवाल, भोला चौधरी, सतीश गुप्ता,भानुप्रकाश वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, लक्ष्मण खण्डेलवाल, निपुण अग्रवाल, केशवदेव अरोडा, गौरव प्रताप सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।



@samachar24news

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

यूपी बोर्ड 2026: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंद्राराऊ का हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में ऐतिहासिक प्रदर्शन, जिले की टॉप-10 सूची में 7 मेधावियों ने लहराया परचम

सिकंदराराऊ।   उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाल ही में घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सिकंद्राराऊ ने शैक्षणिक उत्कृष्टता का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय के कुल 7 मेधावी विद्यार्थियों ने जिला हाथरस की टॉप-10 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर संस्था, क्षेत्र एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।   जिला स्तरीय मेरिट में विद्यालय के 3 छात्रों ने स्थान बनाया है। पहला स्थान भाग्यलक्ष्मी *अंक:* 560/600, *प्रतिशत:* 93.33%, *जिले में रैंक:* चौथा स्थान, दूसरा स्थान *शिवांश* — *अंक:* 557/600, *प्रतिशत:* 92.83%, *जिले में रैंक:* छठा स्थान, *पिता:* श्री छोटेलाल   तीसरा स्थान *बर्तिका* — *अंक:* 556/600, *प्रतिशत:* 92.67%, *जिले में रैंक:* सातवाँ स्थान, *पिता:* श्री शैलेन्द्र सिंह जादौन   इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के मेधावी छात्र   इंटरमीडिएट की जिला टॉप-10 सूची में विद्यालय के 4 छात्रों ने बाजी मारी। पहला स्थान *नितिन कुमार* — *अंक:* 444/500, *प्रतिशत:* 88.80%, *जिले में रैंक:* ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में झंडारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

सिकंदराराऊ।  80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर का  परिसर तिरंगे की आभा और देशभक्ति के गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता  श्रीमान भगवानदास गुप्ता ने की।  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक  वीरेन्द्र सिंह राणा रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शिवदत्त उपाध्याय एवं राजेंद्र मोहन सक्सेना उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रबंधक विनोद गुप्ता , कोषाध्यक्ष नीरज वैश्य, राजेश कुमार चंद्रा, विपिन लाल, वरुण माहेश्वरी एवं दुर्गादत्त उपाध्याय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण के साथ हुई। ध्वजारोहण अध्यक्ष भगवानदास गुप्ता एवं मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह राना द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति दोनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से की गई। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह चौहान के मार्गदर्शन में बच्चों ने देशभक्ति गीत, नाटिका, भाषण एवं समूह नृत्य प्रस्तुत किए। "वंदे मातरम", "ऐ मेरे वतन के लोगों" जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।  विद्या मंदिर के छात्रों की क्रांतिकारियों ...

हसायन में झोला छाप के उपचार से महिला की गई जान, कवरेज करने पहुंचे पत्रकार को अभद्रता कर बनाया बंधक

सिकंदराराऊ।  थाना हसायन क्षेत्र में झोलाछाप डाक्टर के इलाज से एक महिला की  मौत हो गई जिसके बाद कवरेज करने गए पत्रकार के साथ अभद्रता ही नहीं की गई बल्कि उसे दुकान का शटर बंद कर बंधक भी बना लिया गया। घटना से पत्रकारों में रोष व्याप्त हो गया।  बता दें कि थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन की रहने वाली महिला नीतू देवी के पेट में 2 दिन पूर्व दर्द हुआ। जिसके बाद परिजन उसे हसायन में ही स्थित शिफा क्लीनिक पर उपचार के लिए ले गए। जहां उपचार के दौरान महिला की आज मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। जब क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया  कर्मी गौरव पचौरी को घटना की जानकारी हुई तो वह कवरेज हेतु शिफा क्लीनिक पहुंचे और कवरेज करने लगे जिससे नाराज होकर डॉक्टर  के पुत्र ने उनसे अभद्रता कर उनका मोबाइल कैमरा छीन लिया और दुकान का शटर बंद कर पत्रकार और उसके साथी को बंधक बना लिया। जिसके बाद जब घटना कि सूचना थाना पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंची और दुकान का शटर खुलवाकर पत्रकार और उसके साथी को मुक्त कराया। इस शर्मनाक घटना की जानकारी जैसे ही क्षेत्र के पत्रकारों को हुई तो उन...