देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मंगलवार को कांग्रेसियों द्वारा जवाहर पार्क में मनाई गई। कांग्रेसियों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दिया।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कासगंज जिला कोऑर्डिनेटर चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू न सिर्फ भारत के पहले प्रधानमंत्री थे, बल्कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने ऐसे समय पर भारत का नेतृत्व किया जब देश टूट चुका था। सामाजिक ताना-बाना बिखर चुका था , आजादी के बाद पहले प्रधानमंत्री के रूप में उन्होंने देश को एकजुटता में बांधते हुए विकास का मार्ग प्रशस्त किया।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष निखिल भारती पाठक ने कहा कि देश की स्वतंत्रता से लेकर एक आधुनिक, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण में पंडित जवाहर लाल नेहरू का अतुलनीय योगदान राष्ट्र सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।
नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी ने कहा कि उनकी दूरदर्शिता, विचार और राष्ट्र के प्रति समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
कांग्रेस नेता नवेद अहमद खान ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू एक ऐसी शख्सियत थे, जिन्होंने भारत के आधुनिक विकास से लेकर आजादी की लड़ाई का सफर तय किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मोहम्मद मुशीर कुरैशी, बीना गुप्ता, नावेद अहमद खान, निखिलवर्ती पाठक , राशिद कुरैशी, माशेअल्ला आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें