भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देशभर में सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में भारत सरकार द्वारा कई संवेदनशील जिलों में मॉक ड्रिल कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ में भी आज एक प्रभावशाली मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल चौहान के नेतृत्व में छात्रों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की विधियों का रिहर्सल कराया गया। मॉक ड्रिल का उद्देश्य छात्रों में जागरूकता फैलाना, उनमें अनुशासन और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना रहा।
ड्रिल के दौरान युद्ध जैसे आपातकालीन हालातों को ध्यान में रखते हुए सायरन बजते ही छात्रों को सुरक्षित स्थानों की पहचान , वहां शरण लेने के तरीके और संकट की घड़ी में धैर्य बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर छात्रों को निर्देशित किया गया।
अनिल चौहान ने बताया कि देश की वर्तमान स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक हो गया है कि हमारे युवा हर स्थिति के लिए मानसिक और व्यवहारिक रूप से तैयार रहें। मॉक ड्रिल के माध्यम से हम न केवल सुरक्षा अभ्यास करते हैं, बल्कि आत्मविश्वास और संयम की भावना भी छात्रों में विकसित करते हैं।
इस आयोजन में विद्यालय के समस्त आचार्य एवं छात्र-छात्राओं ने सहभागिता दिखाई।
@samachar24news


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें