नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसायी चंद्रेश वार्ष्णेय की पुत्री दीक्षा वार्ष्णेय के आईआईटी मद्रास में पीएचडी हेतु चयन होने एवं भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण वार्ष्णेय के पुत्र कुशाग्र वार्ष्णेय का गुड़गांव में फ्लूइडैक कंपनी में सिक्योरिटी एनालिस्ट पद पर चयन होने पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता के आवास पर फूलमाला व पटका पहनाकर स्वागत किया गया एवं दोनों बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंजू गुप्ता, मुकुल गुप्ता मंडल अध्यक्ष, गिरीश मोहन गुप्ता , प्रिंस गुप्ता, सूरज वार्ष्णेय मंडल उपाध्यक्ष ,अभिषेक वार्ष्णेय, अजीत गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, मोनू महेश्वरी आदि लोग उपस्थित रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें