सिकंदराराऊ।
क्षेत्र के कस्बा बाजीदपुर में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली गयी। इसमें युवाओं में गजब का जोश दिखायी दिया। भारत माता का जयघोष किया गया। सरकारी अस्पताल से से यात्रा शुरू हुयी। मुख्य बाजार से होती हुयी ईंट भट्टा पर पहुंचकर इसका समापन हो गया।
भाजपा नेता देवेंद्र सिंह राघव ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिये दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया है। हमारी सेनाओं ने वो कर दिखाया जो दुश्मन ने कभी सोचा भी नहीं था। दुश्मन के घर में घुसकर आतंकवाद व आतंकियों पर सीधा वार किया है। दुनिया को भारतीय सेना के शौर्य के पराक्रम को दिखाया है कि दुश्मन को मुहंतोड़ जवाब कैसे दे सकते है। भारतीय सेना के सम्मान में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि भारत ने ऐसी मिसाईलें बनाई हैं जो सटीक टारगेट पर वार करती है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। हमारे देश की बागडोर ऐसे प्रधानमंत्री के हाथ में है जिन्होंने दुश्मन को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम में हुए हमले में आतंकवादियों ने हमारी बहन बेटियों का सिंदूर को उजाड़ा था हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से उसका बदला लिया है। मात्र तीन दिन में ही दुश्मन को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से देश का प्रत्येक नागरिक उत्साहित है। हमें अपने वीर सैनिकों पर गर्व है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, देवेंद्र राघव , मुकेश चौहान, जितेंद्र राजपूत, उमाशंकर गुप्ता, भूरे सिंह पुंडीर ,वीरेश पुंडीर, शिव कुमार गांधी, महेंद्र नेताजी , सत्येंद्र पाल सिंह ,सुधीर पुंडीर, योगेंद्र लोधी, संजय पुंडीर मौजूद रहे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें