सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के परीक्षाफल में नगर के अमोलचंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शानदार प्रदर्शन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप फाइव बच्चों को विद्यालय द्वारा बधाई दी गई। मंगलवार को सीबीएसई द्वारा घोषित किए गए परीक्षा फल में अमोल चंद पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांशु जादौन ने 96 प्रतिशत, दीपांशु जादौन ने 82.2 प्रतिशत, सार्थक वार्ष्णेय ने 81.4 प्रतिशत, खुशी शर्मा ने 80.2 प्रतिशत एवं राधिका भारद्वाज ने 79.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विपिन वार्ष्णेय एवं सागर वार्ष्णेय द्वारा स्कूल के टॉप फाइव बच्चों को मिठाई खिलाकर भविष्य में इसी तरह परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप अग्रवाल एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें