प्रधानमंत्री द्वारा जातिगत जनगणना के स्वीकृति देने पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मोनू सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ तहसील परिसर पहुंचकर उपजिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित धन्यवाद ज्ञापन सौंपा।
इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि एवं पार्टी के अलीगढ़ मंडल अध्यक्ष मोहित उपाध्याय ने कहा कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की पुरानी मांग जातिवार जनगणना थी। जिसको लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर विगत 21 वर्षों से सदन में भी मांग उठाते चले आ रहे हैं जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुमति दे दी है।
इस अवसर पर उनके साथ मंत्री प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष अलीगढ़ मोहित उपाध्याय, प्रदेश उपाध्यक्ष पश्चिम विवेक प्रधान, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा सचिन जादौन, जिला उपाध्यक्ष मनवीर सिंह, गोपाल पुंढीर, सत्येंद्र शर्मा मंडल प्रमुख महासचिव, गोपाल पुंढीर,नितिन पचौरी, धीरज यादव,कौशल यादव, संतोष, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें