नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में गुरुवार रात्रि 10:00 बजे के लगभग दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और घायलों को सीएचसी पर उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
पीड़ित युवक शारिक पुत्र शाकिर निवासी मोहल्ला मटकोटा ने कोतवाली पुलिस को चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है कि 24.04.2025 को मोहल्ला करीमनगर में मामूली बात को लेकर आदिल और सोबी के बीच विवाद हो गया था l सारिक पुत्र शाकिर अपने चाचा के घर पर जा रहा था तभी दोनों का विवाद को देखकर सारिक ने बीच बचाव कर दिया l जानकारी देते हुए फरहत पुत्र रईस नौरंगाबाद पश्चिमी ने बताया है कि सादिक पुत्र नासिर मोहल्ला करीमनगर को लड़ाई का बीच बचाव करना बुरा लग गया और गुरुवार रात्रि को सादिक अपने दोस्तों के साथ मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी में पहुंच गया और सारिक व फरहत के ऊपर जानलेवा हमला चाकू से कर दिया और लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी l सारिक ने बताया कि सादिक मुझे धमकी दे रहा है कि तुझे जान से मरवा दूंगा और झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल भिजवा दूंगा l पीड़ित युवक ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की लगाई गुहार है l
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें