क्षेत्र के गांव टीकरी कलां में रविवार को बुद्ध कथा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया प्रधान ने फीता काटकर किया।
प्रधान संगठन के जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया ने कहा कि गौतम बुद्ध ने समाज को मानवता एवं करुणा पाठ पढ़ाया और और सिखाया कि कोई भी धर्म करुणा से बड़ा नहीं हो सकता। जब धर्म और करुणा में से किसी एक को चुनना हो तो करुणा को ही चुनना चाहिए।
इस अवसर पर प्रधान संगठन जिला उपाध्यक्ष बबलू सिसोदिया, प्रधान पवन कुमार, सुरेन्द्र सिंह, राजपाल सिंह पूर्व प्रधान, राजवीर सिंह पूर्वप्रधान, रूकुमपाल, राजपालसिंह जाटव, मंतोष कुमार , रामबहादुर सिंह, दिनेश कुमार बघेल , राधेश्याम, आदि मौजूद थे।
@samachar24news

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें