Advertisement

ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में दी गई महिला कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

हाथरस।

जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल व मुख्य विकास अधिकारी पी एन दीक्षित जी के निर्देशन एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी सीमा मौर्या के नेतृत्व में विकास खण्ड हसायन में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल विवाह ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक एवं, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी सुरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में किया गया जिसमें उनके द्वारा महिला कल्याण विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को बहुत महत्वपूर्ण बताते हुये योजना का लाभ आम जन-मानस तक पहुॅचाने के साथ,बीमा योजनाएं, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पात्र लाभार्थियों के आवेदन कराने को प्रेरित किया।


महिला कल्याण विभाग से संरक्षण अधिकारी विमल कुमार शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य रूप से ग्राम बाल ‌ कल्याण  एवं  संरक्षण समिति की बैठक के बारे में अवगत कराते हुये समय से बैठक कराकर उसकी कार्यवृत्ति  उपलब्ध कराने के साथ-साथ  महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, दत्तक ग्रहण योजना, रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष, निराश्रित महिला पेंशन योजना के साथ बाल विवाह अधिनियम 2006 के बारे में कहा कि अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र की बालिका एवं 21 वर्ष से कम उम्र के बालक का विवाह न कराये जाने की अपील कर जागरूक किया गया तथा बाल विवाह होने के कारण एवं उसके दुष्परिणामों के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी देते हुए कहा सामाजिक कुरीतियां, आर्थिक स्थिति, प्रथाएं एवं परम्पराओं के कारण बाल विवाह कर दिया जाता है। जिसके कारण बालिकाओं को शक्ति, परिपक्वता न होने के कारण घरेलू हिंसा, शिक्षा से वंचित हो जाना, गम्भीर बीमारी से ग्रसित होना तथा मातृत्व सम्बन्धित एवं शिशु मृत्यु की दर भी बढ़ जाती हैं। बाल विवाह की जानकारी होने पर चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर 1098 (24 Hours Toll Free) महिला हेल्पलाइन नम्बर -181 (24 Hours Toll Free) पर सूचित करने के साथ ही पास के पुलिस थाने में अथवा 112- इमरजेंसी नम्बर पर सूचना दिये जाने को जागरूक किया गया। उन्होने यह भी बताया कि बाल  विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा-9 एवं 10 के अन्तर्गत बाल विवाह सम्पादित किये जाने पर 1 लाख रुपये का जुर्माना अथवा 2 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

एम ओ आई सी डाo वरुन कुमार चौधरी ने जननी सुरक्षा योजना एवं आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

 आईसीडीएस विभाग  मुख्य सेविका रीतू  द्वारा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के साथ विभागीय योजना के बारे में  में विस्तार से जानकारी दी गई।


वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर फारिहा नोशी ने वन स्टाप सेंटर की कार्यप्रणाली एवं वहां प्राप्त होने वाली सेवाओं कानूनी सहायता, अस्थाई आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, चिकित्सीय सहायता एवं पुलिस सहायता की सुविधा मिलती है तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा,पोश एक्ट के बारे में जानकारी दी गई ‌।

बेसिक शिक्षा विभाग से आये जितेन्द्र पाल सिंह ने शिक्षा विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी गई।

पी एल वी अजब सिंह ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

बैठक में सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रेम किशोर,उप निरीक्षक भिखारी दास, निशांत  कुमार वी पी एम स्वास्थ्य विभाग, जय सिंह बी एम एम, आउटरीच कार्यकर्ता कैलाश चन्द्र,एवं विकास खण्ड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उपस्थिति रहीं।



@#samachar24news

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ