सिकंदराराऊ।
गोमाता को राष्ट्र माता और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए संतों और गोभक्तों ने हुंकार भर दी है। 14 दिसम्बर को लाखों की संख्या में लखनऊ पहुंचकर गोभक्त सरकार पर गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए दवाब बनाएंगे। यदि यहां बात नहीं बनी तो फिर संत मोर्चा संभालेंगे और वह बड़ी संख्या में दिल्ली में आंदोलन करेंगे। सभी गौभक्तों ने संकल्प लिया है कि वह अब गौमाता पर हो रहे अत्याचार को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।
गौ सम्मान आह्वान के तहत उत्तर प्रदेश का जिम्मा संभाल रहे अलीगढ के स्वामी श्री पूर्णानंदपुरी जी महाराज ने शुक्रवार को सिकंद्राराव के मुरली कृष्ण गेस्टहॉउस में बड़ी संख्या में एकत्रित हुए गौभक्तों को सम्बंधित करते हुए कहा कि यदि 2029 तक गोहत्या बंद नहीं हुई तो भारत को खंड खंड बंटने से कोई रोक नहीं सकता है, जहां जहां गोमाता पर अत्याचार हुआ उस स्थान पर हिंदुओं की संख्या घटी है। फिर आपके बच्चे डेविड और रिजवान होंगे। केरल जो आदि शंकराचार्य जी की जन्मस्थली है, आज वहां मस्जिद और चर्च नजर आते हैं। क्योंकि यहां गोमाता की रक्षा नहीं की। यही स्थिति प्रदेश के कई राज्यों की है। उन्होंने कहा कि गौहत्या के दो चरण हमने पूर्ण किए। पहले चरण में हमने पांच करोड़ हस्ताक्षर कराएं। सरकार नहीं मानी तो 90 दिन में 15 करोड़ हस्ताक्षर कराकर अपनी शक्ति प्रगट कर दी। अब 14 दिसम्बर को लाखों की संख्या में लखनऊ पहुंचकर गोभक्त हुंकार भरेंगे। जब समाज हुंकार भरता है तो राम मंदिर बन जाता है। धारा 370 समाप्त हो जाती है। फिर समाज संख्या का शंखनाद करेगा तो निश्चित तौर पर सरकार को हमारी मांग मांगनी पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे धर्म ग्रंथों में गोमाता को प्रमुख स्थान दिया गया है, मगर आज भी गोमाता दुर्दशा का शिकार हो रही हैं ये हम सभी के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। 14 दिसम्बर को गांव से लेकर शहर तक से गोभक्त लखनऊ पहुंचेंगे। हमारी तीन मांगे हैं। इसमें पहली गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करें, गोहत्या पर प्रतिबंध लगाएं और गोपालन मंत्रालय बनाया जाए। गोमाता पशु नहीं है। यदि दिसम्बर में लखनऊ में बात नहीं बनी तो 2000 संतों के साथ दिल्ली जाकर धरने में बैठ जायेंगे। भले ही गोमाता की रक्षा के लिए प्राण त्यागने पड़े मगर बिना पूर्ण आश्वासन के धरने से उठेंगे नहीं।
कार्यक्रम में उपस्थित भूपेंद्र सिंह ने भारी मात्रा में हस्ताक्षर अभियान से जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर साध्वी श्यामा जी, गौरव शास्त्री,शैलेन्द्र सिंह, कृष्ण कुमार राघव, पंकज महाजन, किशनवीर यादव, वैभव वार्ष्णेय, भोलू जय स्वीट , मुकुल गुप्ता, अमन गुप्ता,चेतन शर्मा, पिंकू राघव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
@#samachar24news


0 टिप्पणियाँ