हाथरस।
मुख्य विकास अधिकारी ने अवगत कराया है कि भारतीय डाक विभाग, अलीगढ़ मंडल द्वारा जनपद हाथरस में आधार संबंधी सेवाओं को सुगम एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से दिनांक 16 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2026 तक बंगला संयुक्त जिला चिकित्सालय, हाथरस में तीन दिवसीय विशेष आधार नामांकन एवं अपडेट शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से संचालित होगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि शिविर में नागरिकों के नए आधार कार्ड का नामांकन करने के साथ ही पूर्व से बने आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल तथा बायोमेट्रिक सहित अन्य आवश्यक संशोधन एवं अद्यतन संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने जनपद के नागरिकों से अपील की है कि जिन व्यक्तियों को नया आधार कार्ड बनवाना है अथवा अपने आधार कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन या अपडेट कराना है, वे निर्धारित तिथियों में बंगला संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचकर विशेष शिविर का लाभ उठाएं।
@#samachar24news


0 टिप्पणियाँ