एटा।* खाद्य एवं औषधि प्रााधन विभाग द्वारा गत दिवस जलेसर नगर में की गई गुटका तंबाकू विक्रेताओं के यहां छापामार कार्यवाही एवं चेतावनी के विरोध में जलेसर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में जलेसर के उप जिलाधिकारी जगमोहन गुप्ता को ज्ञापन सौपा।ज्ञापन मे कहा कि सरकार गुटका तंबाकू की बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाकर फैक्ट्री को बंद कराने की बात कर रही है। गुटखा तंबाकू की बिक्री कर गरीब वर्ग का व्यक्ति अपनी आजीविका चला रहा है वह बंद हो जाएगी वही अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा, न्यायहित में उक्त आदेश को निरस्त किया जाए या फिर गुटका तंबाकू पर पूर्ण तरीके से पाबंदी लगाई जाए। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष बिशन वार्ष्णेय, पंकज वार्ष्णेय, चीकू जैन, कपिल देव वार्ष्णेय, संदीप वार्ष्णेय, अजय वार्ष्णेय, चंद्र सैनी, राम मोहन, प्रेमपाल सिंह सहित अन्य दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें