सामूहिक दुष्कर्म तथा लूट की घटना का आरोपी गिरफ्तार

एटा।*  थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा सामूहिक दुष्कर्म तथा लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस  ने चेकिंग द्वारा मुकेश की सूचना पर सामूहिक दुष्कर्म तथा लूट की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त सौरभ कुमार पुत्र मलिखान सिंह निवासी नगला ढिलाई थाना निधौली कलाँ हाल निवासी मौहल्ला मायानगर नंगला केवल थाना कोतवाली देहात को प्रभारी निरीक्षक निर्दोष सिह सेंगर, निरीक्षक अपराध अनिल कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रेमवीर सिंह, आरक्षी दीपक कुमार द्वारा गिरफ्तार किया गया है।





@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2