एटा। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में दो मोटरसाईकिलों की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। एक की हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कालेज से हायर सेंटर रेफर कर दिया है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हुए हैं।
घटनाक्रम के अनुसार जैथरा थाना क्षेत्र के कस्बा धुमरी निवासी 20 वर्षीय शनि पुत्र राजकुमार सिंह और कोतवाली देहात के गांव रामपुर घनश्याम निवासी 27 वर्षीय विश्नु पुत्र मोहनलाल की शनिवार को रामपुर घनश्याम के पास बाइकें भिड़ गईं। दोनों घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के पश्चात शनि की हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। बताया गया है कि शनि बाजार कर घर लौट रहा था, तभी हादसे का शिकार हो गया। वहीं दूसरी ओर पिलुआ के गांव जयसिंह निवासी प्रवेश देवी पत्नी किशनवीर सिंह, सकरोली के गांव बाबरपुर निवासी प्रेमवती पत्नी राजकुमार घायल हो गए। बताया गया है कि राजकुम अपनी पत्नी के साथ बाइक से जा रहा था। तभी ईरिक्शा से टक्कर हो गई।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें