एटा।* जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किये है। थाना निधौली कलां पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखवीर की सूचना पर हत्या के प्रयास की घटना में वांछित चल रहे 3 अभियुक्त रामनारायण पुत्र सुबेदार, अनमोल पुत्र रामनारायण निवासीगण ग्राम जमालपुर थाना निधौली कलां, गौरव उर्फ शेरु पुत्र कमलेश सिंह निवासी ग्रामं धौलेश्वर थाना निधौली कलां को प्रभारी निरीक्षक जेपी अशोक, उप निरीक्षक नरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल आशीष कुमार, कांस्टेबल नीरज कुमार, कांस्टेबल मोहित बंसल, कांस्टेबल वीरपाल सिंह द्वारा गिरफ्तार किये गये है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें