डॉक्टर की लापरवाही से मासूम बच्चे की मौत, हंगामा

एटा।* कोतवाली नगर क्षेत्र में शुक्रवार को डाक्टर और कंपाउंडर की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। मां ने डाक्टर एवं कंपाउंडर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए क्लीनिक पर परिजनों के साथ हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

घटनाक्रम के अनुसार शहर क्षेत्र के मोहल्ला भगीपुर निवासी निर्मल कुमार की पत्नी रश्मि शुक्रवार को अपने डेढ़ माह के बच्चे अनंत और 3 साल की बेटी तनिष्का को दवा दिलाने के लिए नगर के डा. बीके गुप्ता के क्लीनिक पर गई थी। रश्मि ने बताया कि डाक्टर और कंपाउंडर की लापरवाही से उसके मासूम बच्चे अनंत की मौत हो गई। आरोप है लगत इंजेक्शन से अनंत का निधन हुआ है। घटना की सूचना पर अन्य परिजन पहुंच गए, उन्होंने क्लीनिक पर जमकर हंगामा किया, वहीं आरोपित डाक्टर व कंपाउंडर मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर अरुण कुमार पवार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पहुचे, जांच पड़ताल की गई, उन्होंने कहा कि तहरीर मिलने पर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की सूचना सीएमओ को दे दी गई, वहां से भी जांच की जा रही है।





@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2