एटा।* महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र भवन में संचालित परिवार परामर्श केंद्र ने टूटने की कगार पर दो खड़े परिवार को समझाकर फिर से एक साथ रहने के लिए राजी किया।थाना कुरावली मैनपुरी के नगला धनी निवासी श्रीमती राजकुमारी पुत्री मुंशी और प्रतिवादी शेर सिंह पुत्र राजू निवासी थरौली थाना मलावन मे आपसी किन्हीं कारणों के चलते विवाद चल रहा था। वही दूसरी ओर थाना ओछा मैनपुरी के ग्राम ज्योति खुड़िया निवासी श्रीमती अनुपम पुत्री हर्ष कुमार और प्रतिवादी विजय कुमार उर्फ ऋषि पुत्र हीरालाल निवासी ग्राम मिर्जापुर स ई निधौली कला खुर्द थाना रिजोर मे आपसी मतभेद के कारण परिवार परामर्श केंद्र पत्रावली प्रचलित थी दोनों परिवारों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हुए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती काउंसलर नीलम गुप्ता पुलिस स्टाफ हेड कांस्टेबल मिथलेश पूजा मौजूद रहे।
@samachar24news


एक टिप्पणी भेजें