पत्रकार अनूप शर्मा के 80 वर्षीय ताऊ पंडित प्रेम चंद्र शर्मा का शनिवार को अपने निवास पर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिजनों, इष्टमित्रों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई । स्व. पंडित प्रेम चंद्र शर्मा की शव यात्रा उनके निवास मोहल्ला नयागंज से शुरू हुई । जिसमें सभी वर्गों के व्यक्तियों ने भाग लेकर शोक प्रकट किया। उनका अंतिम संस्कार एटा रोड स्थित मुक्ति धाम पर हुआ । वहीं पत्रकारों की एक शोकसभा सम्पन्न हुई । जिसमें पत्रकार अनूप शर्मा के ताऊ के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया और मृतक के आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिवार को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई ।शोक व्यक्त करने वालों में राकेश वार्ष्णेय , राजेश महाजन, पवन पंडित, विनय चतुर्वेदी, पंकज यादव, संदीप पुंढीर आदि मौजूद रहे ।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें