एटा।* जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अन्तर्गत हुईं मारपीट की घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराने के पश्चात आरोपितों के खिलाफ माला दर्ज कराया गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
सकरोली थाना में प्रेमवीर सिंह पुत्र कायम सिंह निवासी नगला गंगा ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज कराया है। प्रेमवीर ने बताया है कि गांव के निवासी ओमवीर सिंह पुत्र रामबहोरी सिंह समेत चार 2 जून को पीड़ित के घर में घुस आए। नामजद लोगों द्वारा गाली गलौज की, विरोध करने पर आरेापितों ने मारपीट कर धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जसरथपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम हरीसिंहपुर में पुराने मुकदमा को वापस न लेने पर घर में घुसकर लाठी डंडों से अमित कुमार समेत चार लोगों को मारपीटकर घायल कर दिया गया है। घायलों की पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं हुई तो वह लोग वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुचे और शिकायत की। यहां कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। पिलुआ थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम भूपालपुर निवासी निरोत्तम पुत्र प्रेमराज का परिवार के ही लोगों से काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरूवार को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में घायल निरोत्तम को उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें