सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करने वाला युवक गिरफ्तार

एटा।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चल रहे अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत थाना मारहरा पुलिस ने एक अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपित का नाम राधेश्याम, जिसे वीरेश के नाम से भी जाना जाता है, जो ग्राम गोकनी, थाना मारहरा, एटा में निवास करता है। कब्जे से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस टीम में निरीक्षक राजेश चौहान, उप-निरीक्षक श्री वीरपाल सिंह, सिपाही प्रदीप कुमार, विक्रांत चौधरी, हरिओम शामिल रहे।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2