एटा।* प्रदेश सरकार के द्वारा न्यायालय के आदेशो के अनुपालन में कड़े निर्देश दिए जाने के उपरांत खाद्य निरीक्षक के द्वारा नगर में गुटका तंबाकू विक्रेताओं के सघन चेकिंग की एवं चेतावनी दी।
जलेसर में खाद्य निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने व्यापारियों को चेतावनी दी कि सरकार केंद्र देश के अनुपालन में पहली बार में चेतावनी दी जा रही है की गुटखों के साथ तंबाकू कि बिक्री न की जाए यह बिक्री करते हुए दुकानदार पकड़ा गया तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी इसमें पहली बार में चालान दूसरी बार में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। सनद रहे कि खाद्य निरीक्षक के द्वारा गुटका के थोक विक्रेताओं के साथ गत दिवस बैठक की थी जिसमें शासनादेशों के संबंध में अवगत कराया गया था। चेकिंग के दौरान खाद्य निरीक्षा दिनेश कुमार भारती के साथ व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
@samachar24news

एक टिप्पणी भेजें