अज्ञात युवक का मिला शव, फैली सनसनी

एटा।* नयागांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सराय अहगत कायगंज अड्डे पर गुरूवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा इलाका पुलिस को दी। खबर मिलते ही नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में कर शिनाख्त के लिए क्षेत्र में संदेश भेज दिया। घटनास्थल पर एकत्रित हुए लोगों द्वारा शव को देखा, लेकिन कोई पहचान नहीं कर सका। पुसिल ने अज्ञात शव को 72 घंटा के लिए मोरचरी में रखवा दिया है।




@samachar24news

Post a Comment

और नया पुराने
Post ADS 2